दिल्ली हिंसा पर भिड़े Anupam Kher और Chetan Bhagat, पढ़िए पूरी बयानबाजी

नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध हिंसक होने के बाद दिल्ल में दंगे भड़के और अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मुद्दे पर Anupam Kher और Chetan Bhagat के बीच ट्वीट पर बहस हो गई। पहले Chetan Bhagat ने दिल्ली हिंसा पर तंज कसते हुए लिखा कि आजादी के 72 साल बाद भी हम हिंदू और मुस्लिम कर रहे हैं, वहीं दुनिया चांद तक पहुंच गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए Anupam Kher ने ट्वीट किया, ऐसी बात लिखकर आप न केवल अपना बल्कि करोड़ों भारतीयों का मान घटा रहे हैं। पढ़िए दोनों हस्तियों के बीच क्या बात हुई -


 


Chetan Bhagat ने अपने ट्वीट में लिखा, 1947 में भारत : हिंदू-मुस्लिम, हिंदू मुस्लिम... इस बीच दुनिया : चांद पर लैंडिंग, कम्प्यूटर्स, इंटरनेट, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, सेलफोन, स्मार्टफोन्स, ऐप्स....भारत 2020 में: हिंदू-मुस्लिम, हिंदू-मुस्लिम।


इस पर Anupam Kher ने जवाबी ट्वीट में प्रतिक्रिया दी और लिखा, डियर चेतन। अपने ट्वीट के जरिए आप न केवल अपना, बल्कि करोड़ों भारतीयों का मान भी घटा रहे हैं। इनमें हिंदू और मुस्लिम दोनों शामिल हैं। बीते 72 सालों में भारत ने हर क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। यह सिर्फ स्मार्ट ट्वीट है, लेकिन सच्चाई से बहुत दूर है।


Chetan Bhagat ने फिर दिया जवाब


Chetan Bhagat ने Anupam Kher की बात का फिर जवाब दिया। उन्होंने लिखा, आपकी बात सही है सर, लेकिन हम अब भी हिंदू मुस्लिम की बात क्यों कर रहे हैं? यह दिल दुखाने वाला है।


बता दें, दिल्ली हिंसा में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा की शुरुआत रविवार से हुई थी, जब सीएए समर्थक और सीएए विरोधी गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते हिंसा ने विकराल रूप धारण कर लिया।